💰 खर्चे का पूरा हिसाब · 2026

चार धाम यात्रा 2026 में कितना पैसा लगता है?

गाड़ी · होटल · खाना · पंजीकरण · केदारनाथ घोड़ा · सब कुछ अलग-अलग

DMधनेश चंद्र मिश्राअपडेटेड 20267 मिनट
बजट यात्री
₹22,000–28,000
आरामदायक
₹30,000–40,000
पंजीकरण
मुफ्त (₹0)
पैकेज
₹13,900 से

Direct Operator

You book with the people who run your yatra — no reseller in between, no reseller markup either.

Zero Commission

The price you see is the price we charge. No agent cut quietly folded into the quote.

Local Handling

Haridwar-based, on the ground every season — hotels, drivers and guides we know personally.

DM
Dhanesh Chandra MishraLinkedIn
Founder & Director, Shiv Ganga Travels
About us →
🗓️ Last updated: July 30, 2026 · By Shiv Ganga Travels
एक नज़र में — चार धाम यात्रा 2026 कुल खर्चा
पैकेज (9N/10D)
₹13,900–₹30,000
केदारनाथ घोड़ा
₹3,500–₹4,500
पंजीकरण
मुफ्त (₹0)
ट्रेन दिल्ली–हरिद्वार
₹200–₹700
10 दिन खाने-पीने का
₹1,500–₹3,000
कुल (बजट यात्री)
₹22,000–₹28,000

जब भी घर में चार धाम यात्रा की बात होती है, पहला सवाल यही उठता है — "कितना पैसा लगेगा?" और यह सवाल बिल्कुल सही है। इस लेख में हम आपको पूरा सच बताएंगे — हर मद का हिसाब, कोई छुपा खर्चा नहीं। शिव गंगा ट्रेवल्स 2010 से 50,000+ तीर्थयात्रियों को सेवा दे रहा है।

यात्रा के प्रकार के अनुसार खर्चा

यात्रा का प्रकारखर्चा (प्रति व्यक्ति)दिनक्या शामिल
बजट पैकेज₹13,90010-11 दिनसाझा टेम्पो, बजट होटल, खाना, VIP दर्शन
डीलक्स पैकेज₹30,00011-12 दिनप्राइवेट इनोवा, 3-स्टार होटल, गाइड
सीनियर स्पेशल₹21,00012-13 दिनघोड़ा शुल्क शामिल, ग्राउंड फ्लोर कमरा
हेलिकॉप्टर₹2,30,0005-6 दिनसभी 4 धाम हेलिकॉप्टर चार्टर से, VIP दर्शन

शिव गंगा ट्रेवल्स का बेसिक पैकेज ₹13,900 से शुरू होता है — इसमें गाड़ी, होटल, खाना, गाइड और VIP दर्शन सब शामिल हैं। कोई छुपा खर्चा नहीं।

हर मद का अलग-अलग हिसाब

🚗 गाड़ी का खर्चा (पूरी यात्रा)
पैकेज में शामिल
हरिद्वार से पूरा सर्किट ~1,100 km है। इनोवा क्रिस्टा अलग से बुक करें तो ₹28,000–32,000। पैकेज में यह शामिल होता है।
🏨 होटल (10 रातें, बजट)
₹4,000–₹8,000
साधारण होटल डबल रूम ₹400–800/रात। पीक सीजन (मई) में दाम दोगुने। पैकेज में पहले से बुक होता है।
🍱 खाना (10 दिन)
₹3,000–₹5,000
पहाड़ों में दाल-चावल ₹80–150/थाली। पैकेज में नाश्ता+रात का खाना शामिल होता है।
📋 पंजीकरण (Registration)
मुफ्त (₹0)
2026 में उत्तराखंड सरकार ने पंजीकरण शुल्क पूरी तरह हटा दिया। registrationandtouristcare.uk.gov.in पर करें।
🐴 केदारनाथ घोड़ा (एक तरफ)
₹3,500–₹4,500
गौरीकुंड से 16 km के लिए। 60+ उम्र के लिए जरूरी। हमारे सीनियर पैकेज में शामिल।
🐴 यमुनोत्री घोड़ा (एक तरफ)
₹1,800–₹2,500
जानकी चट्टी से 6 km के लिए। वैकल्पिक लेकिन बुजुर्गों के लिए सलाहनीय।
🙏 VIP दर्शन
₹150–₹500/व्यक्ति
बिना VIP के 4-8 घंटे लाइन। हमारे सभी पैकेज में VIP दर्शन शामिल है — अलग से देने की जरूरत नहीं।
💵 व्यक्तिगत खर्चे
₹1,500–₹3,000
प्रसाद, चाय-नाश्ता, टिप्स, स्मृति चिह्न, दवाइयां।

असली उदाहरण — 4 लोगों की फैमिली का पूरा खर्चा

रामपुर (UP) से एक परिवार — 4 लोग, मई 2025

मदखर्चा
रामपुर से हरिद्वार ट्रेन (4 लोग, return)₹4,800
शिव गंगा ट्रेवल्स पैकेज (₹13,900 × 4)₹55,600
प्रसाद और पूजा₹3,000
माँ के लिए घोड़ा (केदारनाथ + यमुनोत्री)₹8,000
छोटे-मोटे खर्चे₹2,500
कुल₹92,300
प्रति व्यक्ति औसत₹23,075

सीधे ऑपरेटर vs एजेंट — कितना फर्क पड़ता है?

बुकिंग का तरीकाप्रति व्यक्तिकमीशन
MakeMyTrip₹29,000–₹32,00015–20%
Thrillophilia₹24,000–₹27,00012–18%
लोकल एजेंट (बिचौलिया)₹22,000–₹25,0008–15%
शिव गंगा ट्रेवल्स (सीधे)सबसे सस्ता₹13,9000% (शून्य)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ₹10,000 में चार धाम यात्रा हो सकती है?
नहीं। ₹10,000 में सिर्फ गाड़ी का किराया भी नहीं निकलता। जो इतने में करने का दावा करते हैं, वे या तो झूठ बोलते हैं या धर्मशाला में रहते और खुद खाना बनाते हैं।
क्या चार धाम में ATM मिलते हैं?
हाँ — उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बद्रीनाथ में। लेकिन नेटवर्क की वजह से अक्सर बंद रहते हैं। ₹20,000 नकद जरूर साथ रखें।
सितंबर-अक्टूबर में कितना सस्ता पड़ता है?
होटल 30-40% सस्ते, भीड़ कम, मौसम साफ। हम इसी समय जाने की खास सलाह देते हैं।
और पढ़ें
बुजुर्गों के लिए चार धामरजिस्ट्रेशन कैसे करेंकब जाएं?पैकिंग लिस्टAll Packages