Quick answer70 और 80 साल के बुजुर्ग भी चार धाम यात्रा कर सकते हैं — शर्त यह है कि यात्रा धीमी रखी जाए। चारों धाम 3,000 मीटर से ऊपर हैं, इसलिए 55 साल से ऊपर वालों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य है। केदारनाथ और यमुनोत्री में घोड़ा या पालकी लें, बद्रीनाथ और गंगोत्री तक गाड़ी मंदिर तक जाती है। 9 रात की जगह 12–13 रात का इटिनरेरी लें, बीच में आराम के दिन रखें, और अपनी दवाइयाँ 2 दिन ज़्यादा साथ रखें।
रमेश जी, उम्र 72 साल, बरेली से आए थे। बेटे ने कहा था "उम्र हो गई है, पहाड़ पर मत जाओ।" लेकिन वे नहीं माने। मई 2024 में हमारे साथ चार धाम गए — केदारनाथ में घोड़े पर बैठकर पहुँचे, आँखों में आँसू थे। लौटकर उन्होंने फोन किया — "बेटा, जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिली।"
अगर आप भी अपने माँ-बाप का यह सपना पूरा करना चाहते हैं — तो यह लेख उनके लिए लिखा गया है।
2026 में बुजुर्गों के लिए नए नियम
⚠️55+ साल के सभी यात्रियों का बेस कैंप पर स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य
⚠️ह्रदय रोग, डायबिटीज, सांस की बीमारी वालों को डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट चाहिए
⚠️रात 10 बजे के बाद पहाड़ी रास्तों पर गाड़ियां नहीं चलतीं
केदारनाथ के लिए विकल्प — 16 km ट्रेक के बदले
🐴
घोड़ा / खच्चर
₹3,000–4,500
एक तरफ
सबसे किफायती। पीक में सुबह 5:30 बजे बुक कराएं।
🛕
पालकी (डंडी)
₹9,200–15,200
एक तरफ, वज़न के हिसाब से (ज़िला पंचायत की 2026 दर)
4-6 व्यक्ति उठाते हैं। जिन्हें घोड़े पर डर लगे।
🚁
हेलिकॉप्टर
₹7,500–₹9,500
एक तरफ
7 मिनट में केदारनाथ। ह्रदय रोगियों के लिए सबसे सुरक्षित।
12 जरूरी बातें — परिवार को पहले जाननी चाहिए
1
सीधे ऑपरेटर से जाएं, एजेंट से नहीं
बुजुर्गों की यात्रा में मेडिकल इमरजेंसी और रूट बदलाव आम बात है। जमीन पर मौजूद टीम ही काम आती है — एजेंट नहीं।
2
घोड़ा/पालकी पहले से बुक करें
पीक सीजन में सुबह 9 बजे तक घोड़े की बुकिंग खत्म। हमारे पैकेज में एडवांस में होती है।
3
ऊंचाई की बीमारी से सावधान रहें
केदारनाथ 3,583 मीटर पर है। ऑक्सीजन कम होती है। हमारी हर गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर और फर्स्ट एड होता है।
4
यात्रा से पहले ये जांचें जरूर करवाएं
ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ECG (60+), Hemoglobin — सभी टेस्ट 2 हफ्ते पहले करवाएं।